आंखों में धुंधलापन क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:15

उम्र बढ़ने, आंखों में चोट लगने, लेंस खराब होने और कॉर्निया या ऑप्टिक नर्व में किसी तरह की समस्या पैदा होने पर आपके देखने की क्षमता प्रभावित होती है। नतीजतन, आपको वस्तुएं साफ-साफ देखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को आम भाषा में blurry vision दृष्टि का धुंधला होना कहा जाता है।

आंखों से धुंधला दिखने के 8 कारण -

1. स्ट्रोक / आघात (Stroke)

मस्तिष्क या दिमागी स्ट्रोक की वजह से दोनों आंखों की रोशनी या नज़र ख़राब हो सकती है। आंखों या दिमाग से जुड़ा स्ट्रोक धुंधला दिखने का प्रमुख कारण माना जाता है। स्ट्रोक की वजह से आंखों की रोशनी कम होना, बोलने में दिक्कत, सिर चकराने या एक हाथ में कमजोरी की समस्या हो सकती है। स्ट्रोक की वजह से काफी लोगों में आंखों की रोशनी के कम होने की समस्या देखी गयी है। स्ट्रोक की स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है, स्ट्रोक आने पर तुरंत उपचार की जरूरत होती है।

2. डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज की वजह से भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को डायबिटीज की वजह से होने वाले रोग रेटिनोपैथी से जूझना पड़ता है। रेटिनोपैथी की वजह से शरीर में ब्लड शुगर की अधिक मात्रा रेटिना में मौजूद छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से आखों की नजर पर बुरा असर होता है। इसकी वजह से आंखों में सूजन और मैक्युला जैसी स्थिति भी बन सकती है। डायबिटीज के रोगियों को अपनी आंखों की जांच साल में कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिए।

3. आंखों से जुड़ा संक्रमण (Eye Infection)

आंखों से जुड़ा संक्रमण होने की वजह से भी नजर कमजोर हो सकती है या धुंधला दिखने समस्या से जूझना पड़ सकता है। आंखों के संक्रमण में कॉर्निया को नुकसान पहुंचता है। आंखों के संक्रमण की वजह आंखों में चोट लगना, या फिर लेंस भी हो सकता है। कांटेक्ट लेंस की वजह से भी आंखों में संक्रमण की समस्या देखी गयी है, हर्पस केराटाइटिस हर्पिस वायरस के कारण आंख में संक्रमण होता है। आंखों का संक्रमण आंखों की रोशनी और नजर कमजोर कर सकता है।

4.आईरिस से जुड़ा रोग (Iritis)

आईरिस आंखों के रंगीन हिस्से को कहते हैं, ऑटोइम्यूनरिएक्शन या आंखों से जुड़े संक्रमण की वजह से आईरिस में सूजन की समस्या होती है। यह दाद जैसे संक्रमण के कारण भी हो सकता है। इस स्थिति में फोटोफोबिया या लाइट से दिक्कत की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आंखों में धुंधलापन, नजर कमजोर होना और धूप या लाइट में आंखों से कम दिखने की समस्या होती है।

5. माइग्रेन (Migraine)

माइग्रेन सिरदर्द की भयानक स्थिति मानी जाती है। माइग्रेन की वजह से आंखों पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसमें सिर्फ सिर दर्द ही नही आखों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। माइग्रेन की वजह से ज्यादातर लोगों में आंखों का धुंधलापन या कम दिखने की समस्या देखी गयी हैं। माइग्रेन के दौरान आपकी आंखों में ये समस्याएं हो सकती हैं।

-लाइट या चमक से दिक्कत
-आंखों की रोशनी अचानक कम होना
-आंखों के सामने धब्बे या लाइन का नजर आना

6. उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी आखों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाई ब्लड पप्रेशर की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों में आंखों का धुंधलापन, नजर कमजोर होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए नियमित रूप से दवाओं का सेवन और चिकित्सक की सलाह जरूरी है।

7. आंखों में खिंचाव (Eye Strain)

आंखों में खिंचाव नजर कमजोर होने या धुंधलापन का कारण हो सकता है। किसी भी चीज को ज्यादा देर तक लगातार देखने से आंखों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन आदि की स्क्रीन पर ज्यादा देर तक लगातार देखने की वजह से यह दिक्कत लोगों में ज्यादातर देखी गयी है। रात में या कम रोशनी में ड्राइविंग या पढने से भी आंखों में खिंचाव हो सकता है।

8. आई ड्रॉप और दवाएं (Eye Drops and Medication)

आंखों से अचानक धुंधला दिखने की समस्या कुछ विशेष आंखों के ड्रॉप और दवा की वजह से भी हो सकती है। कुछ एंटी-एलर्जी, एंटी-हाइपरटेंसिव, और एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं सूखी आंखों और धुंधली नजर का कारण बन सकती हैं। इनका इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की दवा या ड्रॉप का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info